RAIPUR | तीन दिन पहले अपहरण किए गए बच्चे का मर्डर, आरोपी ने बेमेतरा में दिया घटना को अंजाम, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

रायपुर: राजधानी में चार साल के अपहरण किये गए बच्चे का अपहरणकर्ता ने मर्डर कर दिया है। आरोपी ने मर्डर बच्चे का बेमेतरा में लेजाकर किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरसअल ये तीन दिन पहले उरला थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे का अपहरण उसके घर के पास से कर लिया गया था। इस बात की शिकायत बच्चे के परिजनों ने उरला थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप पड़ोस में रहने वाले पंचराम गेन्द्रे पर लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के लोकेशन के आधार पर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पंचराम मृत बालक की मां से एकतरफा प्रेम के चलते वह बच्चों को रास्ते से हटाना चाहता था, जिससे महिला उसके पास आ जाए। यही वजह है कि उसने पहले छोटे बालक को मौत के घाट उतारा, जिसके बाद वह महिला के बड़े बेटे को भी मरना चाहता था, इसे अंजाम देने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दो बेटों के अलावा महिला की एक ढेड़ साल की बेटी भी है, जिसे आरोपी अपने साथ रखने को तैयार था। लेकिन लड़कों को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना से सभी तथ्यों पर जांच के बाद कि कुछ कहने की बात कह रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023