RAIPUR | छत्तीसगढ़ की बोहार भाजी क्यों मिलती है इतनी महंगी, जाने इसकी खूबियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ की भाजियां बेहद प्रचलित हैं। लाल, पालक, चैलाई, मेथी जैसी भाजियों की खासियत के कारण लोग इन्हें खाना पसंद करते हैं। पर खासकर गर्मियों में मिलने वाली बोहार भाजी का 400 रूपये किलो तक बिकती है। बोहार भाजी के कई फायदे हैं तो चालिए आपको भी उनके बारे में बताते हैं।

बोहार भाजी का स्वाद लाजवाब होता है। यह गर्मियों में ही केवल कुछ दिनों के लिए ही मिलती है। हर साल यह मार्च-अप्रैल महीने में बाजार में मिलती है। इसके स्वाद के कारण ही लोग उंची कीमत देने को भी तैयार हो जाते हैं। दरअसल भाजियों को छोटे रूप में लगाया जाता है लेकिन बोहार उंचे पेड़ पर मिलता हैं

बोहार की कलियां और कोमल पत्त होते हैं जो कुछ दिनों में ही फूल बन जाते हैं। इन्हें फूल बनने से पहले ही तोड़ना पड़ता है। बोहार भाजी को तोड़ना जोखिम तो होता ही साथ ही इसमें अनुभव की भी जरूरत होती है। बोहार के बहुत कम पेड़ होते हैं। बोहार न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी मिलता है। इसे अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

बोहार के फलों का अचार भी बनाया जाता है। इसकी भाजी खाने का चलन सिर्फ छत्तीगढ़ में ही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023