BILASPUR | प्यार के कारण दो बच्चों को छोड़कर भागी प्रेमी के साथ, विवाद के बाद युवक ने उतार दिया मौत के घाट

बिलासपुर: एक शादीशुदा युवक को विवाहिता महिला से प्रेम हो गया। दोनों अपने परिवार व बच्चों को छोड़कर भाग गए और साथ रहने लगे। बीती रात नशे में धुत्त आए प्रेमी का अपनी प्रेमिका से विवाद हो गया और गुस्से में आकर उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार महमंद में रहने वाले राजेन्द्र रजक को लाल खदान में रहने वाली पूर्णिमा पासी से प्रेम हो गया। दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। राजेन्द्र की एक बेटी तो वहीं पूर्णिमा के दो बच्चे थे। कुछ महीनों पहले दोनों अपने परिवार को छोड़कर भाग गए और साथ रहने लगे। बीती रात राजेन्द्र शराब के नशे में पहुंचा और पूर्णिमा से उसका विवाद हो गया जिसके बाद राजेन्द्र टंगिया मारकर पूर्णिमा की हत्या कर दी।

खबर मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने मौके पर तुरंत जाकर गांव में ही घूम रहे राजेंद्र रजक को गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023