RAIPUR | राजधानी में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लाॅकडाउन, अस्पताल व मेडिकल के अलावा सब बंद, सख्त होगा इस बार लाॅकडाउन, जानिए कलेक्टन ने क्या दिया है आदेश

रायपुर: कलेक्टर ने एस भारतीदासन ने रायपुर में लाॅकडाउन की घोषणा कर दी है। शुक्रवार 9 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक यानी सोमवार की सुबह 6 बजे तक कम्पलीट लाॅकडाउन होगा। इस दौरान अस्पताल, पेट्रोल पंप और मेडिकल के अलावा सभी दुकाने बंद होगी। कुछ उद्योगों को छूट दी गयी है।

इस बार लाॅकडाउन में सख्ती बरती जाएगी। किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। आई कार्ड के आधार पर ही उन्हें आवाजाही की छूट होगी। गाड़ियों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित होगी। पेट्रोल पंप में भी सामान्य लोगों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। दूध भी सिर्फ दो घंटे ही मिलेगा। सुबह और शाम दूध बांटने की इजाजत होगी।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों और अलग-अलग संगठनों की बैठक ली थी। जिसमें लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। 9 से 19 अप्रैल तक लाॅकडाउन का फैसला केवल रायपुर के लिए लिया गया है। बाकी जिलों में कलेक्टर स्थिति देखते हुए फैसला लेंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023