MANN KI BAAT | PM MODI के मन की बात जानिए विस्तार से, यहाँ क्लिक करें

कार्यक्रम की शुरुआत किताबों को पढ़ने के विषय और जल संरक्षण से किया

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका दूसरा रेडियो संबोधन है। इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने पिछले कार्यक्रम में किए गए किताबों को पढ़ने के विषय और जल संरक्षण से किया। उन्होंने कहा कि अब किताबें ज्यादा नहीं पढ़ पाता, लेकिन लोगों से जानने का मौका जरूर मिलता है। इस वक्त देश में जल संरक्षण को लेकर प्रभावी प्रयास हो रहे हैं।

लोग जल संरक्षण के लिए जागरूक हो रहे

मोदी ने कहा, ”पिछली बार के मेरे आग्रह पर कई लोगों ने अपने द्वारा पढ़ी गई किताबों के बारे में नरेंद्र मोदी ऐप पर जानकारी साझा की है। आप पढ़ते-लिखते रहें और मन की बात के साथियों के इनके बारे में बताते रहें। जल संरक्षण आज अहम विषय है। देशभर में इसके लिए कार्य चल रहा है। रांची के कोरमा में ग्रामीणों ने श्रमदान करके पहाड़ से गिरते झरने को संरक्षित कर एक मिसाल पेश की है। आपको जानकर खुशी होगी कि मिजोरम देश का पहला राज्य है, जिसने अपनी जल नीति तैयार की है। हरियाणा सरकार ने किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए प्रेरित किया है।

चंद्रयान पूरी तरह से भारतीय मिशन

प्रधानमंत्री ने कहा, ”आपको चंद्रयान-2 को लेकर गर्व हो रहा है। कई लोगों ने मुझसे पर बात करने का आग्रह किया है। हमने एसैट मिसाइल से अंतरिक्ष में हमले की ताकत भी हासिल की है। चंद्रयान-2 मिशन कई मायनों में अहम है। यह हमें चांद के बारे में ज्यादा जानकारियां देगा। चंद्रयान-2 से हमें विश्वास और निर्भीकता मिली है। यह पूरी तरह से भारतीय मिशन है। इसने साफ कर दिया है हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने रिकॉर्ड समय में इसे लॉन्च किया और रुकावटों के बाद भी इसका समय नहीं बदला है। मुझे भरोसा है कि यह मिशन युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करेगा। अब हमें सितंबर में लैंडर और रोवर के उतरने का इंतजार है।”

‘‘MyGov.com पर 1 अगस्त से स्पेस से जुड़ी एक प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही

‘‘MyGov.com पर 1 अगस्त से स्पेस से जुड़ी एक प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही है। सभी राज्यों के स्कूल इसमें भाग लें। विजेताओं को सरकार अपने खर्च पर श्रीहरिकोटा लेकर जाएगी और वे लैंडर-रोवर की चंद्रमा पर लैंडिंग देख पाएंगे।”

देश सुंदर हो रहा है

”स्वच्छता अभियान 130 करोड़ देशवासियों के विश्वास से संभव हो पाया है। अब यह सुंदरता की ओर बढ़ रहा है। योगेश सैनी जैसे कई कलाकार अब ब्रिज और सड़कों को संवारने का काम कर रहे हैं। स्ट्रीट पेंटिंग के जरिए इन्हें सुंदर बनाया जा रहा है। अब हमें कचरे से कंचन बनाने की ओर बढ़ना है।’’

नफरत फैलाने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे

मोदी के मुताबिक- कश्मीर के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए तैयार हैं। वहां वैक टू विलेज प्रोग्राम के जरिए अधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। इस दौरान उन्हें सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। पंचायतों को मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने 2 दिन और एक रात गांव में बिताई। यह आयोजन विकास और जनभागीदारी का उत्सव बन गया। अधिकारी शोपियां, पुलवामा और कुलगाम जैसे जिलों के सीमावर्ती गांवों में पहुंचे। कश्मीर के लोग विकास का साथ चाहते हैं। गोला-बारूद और बंदूकों से नफरत फैलाने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023