KANKER | 50 लाख का इनामी नक्सली यशवंत बोगा और उसकी पत्नी गिरफ्तार, नकसली लीडर की गिरफ्तारी से नक्सलियों को लगेगा बड़ा झटका

कांकेर: छतीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना की सीमा पर सक्रिय नक्सली यशवंत बोगा और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यशवंत पर पुलिस ने 50 लाख का इनाम रखा था। आपको बता दें कि यशवंत पर 44 से अधिक जवानों की हत्या सहित 78 मामले दर्ज हैं। यशवंत छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गिरफ्तार किया गया है।

यशवंत ने 2009 में नक्सली संगठन को ज्वाइन किया था। जिसके बाद वह सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा। तीनों राज्यों की पुलिस ने उस पर अलग-अलग इनाम भी घोषित किया थाा। बताया जा रहा है कि यशवंत की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद पुलिस धनोरा थाना क्षेत्र के अंदर जंगलों पर सर्चिंग के लिए निकल गयी। घेराबंदी करने के बाद पुलिस के हाथ यशवंत लग गया। साथ उसकी 47 मामलों में लिप्त उसकी पत्नी शारदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यशवंत बोगा 2009 में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ था, जिसके बाद से वह कई नक्सल मामलों में सक्रिय रहा. यशवंत पर तीनो राज्यों की पुलिस ने अलग-अलग इनाम घोषित कर रखा था. साथ ही उसकी पत्नी शारदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. शारदा पर भी अलग-अलग थानों में 47 मामले दर्ज है.

आपको बता दें कि यशवंत के गिरफ्तार होने से नक्सलियों को बहुत बड़ा झटका लगा है। यशंवत जैसे बड़े लीडर के पुलिस के शिकंजे में आने के बाद गढचिरौली में नक्सलियों ने जो उत्पात मचा रखा है, उसमें जरूर असर पडे़गा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023