BILASPUR | टायर कंपनी की फर्जी वेबसाइट के चक्कर में पड़ा व्यापारी, ठगों ने बैंक से पार कर लिए 16.45 लाख रूपये

बिलासपुर: ऑनलाइन फ्राॅड के केसेस इन दिनों बढ़ते ही जा रहे हैं। सरकार और पुलिस आए दिन इन मामलों में जागरूकता अभियान चला रही है लेकिन ठग नए-नए पैंतरे अपनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं. ताजा मामला एक व्यापारी से जुड़ा हुआ है। टायर कंपनी की फर्जी वेबसाइट के चक्कर में आकर व्यापारी ने अपने 16.45 लाख रूपये गंवा डाले।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। गीता विहार में रहने वाले विक्रम सिंह ने एक प्रतिष्ठित टायर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने केे लिए गूगल पर सर्च किया। 6 अप्रैल को कंपनी की वेबसाइट पर उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया। दो दिन बाद उनके पास काॅल आया और सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुलकर्णी बताया और कहा कि वह कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर है। उसने विक्रम को कहा कि फ्रेंचाइजी लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी के नाम पर 145800 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करा लिया।

उसके बाद फिर एक बार काॅल आया तो उसने कहा कि आगे की प्रोसिजर के लिए 15 लाख रूपये मांगे, विक्रम ने वह भी जमा करा दिए। जिसके बाद राजेश ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। जब विक्रम ने इस संबंध में टायर कंपनी के हेडक्वार्टर चेन्नई संपर्क किया तो उन्हें ठगी होने का पता चला। अभी भी राजेश कुलकर्णी के नाम पर फोन आ रहे हैं और दो अन्य एकाउंट में 7.50 लाख रुपए दो किश्तों में जमा करने को कहा जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023