BOLLYWOOD | मीका सिंह ने अब तक ठुकराए 150 से ज्यादा रिश्ते, 44 साल की उम्र में आखिर क्यों हैं कुंवारे? बतायी ये वजह

नई दिल्ली: पॉपुलर सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने नए शो स्वयंवर-मीका दी वोटी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने इस शो का ऐलान किया था जिसके माध्यम से वह अपने लाइफ पार्टनर की तलाश करेंगे। मीका ने बताया कि उन्हें शादी के लिए सैकड़ों रिश्ते आए थे लेकिन वह एक के बाद एक सबको मना करते गए। अब उन्होंने इस शो के जरिए अपनी होने वाली दुल्हन को ढूंढने का फैसला किया है।

सैकड़ों रिश्तों को ठुकरा चुके हैं मीका सिंह
मीका सिंह ने कहा, मैं बहुत लकी हूं कि मुझे इस तरह का ऑफर सालों बाद मिला है। मैं पहले तैयार नहीं था। मैंने पिछले 20 सालों में लगभग 100150 रिश्तों को मना किया है। मेरा काम मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

लोगों को है गलतफहमी
मीका सिंह ने कहा, लोग सोचते होंगे कि मैं लड़कियों के साथ पार्टी और हैंगआउट करना बहुत पसंद करता हूं, इसलिए शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन ये सच नहीं है। मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मैं दलेर पाजी को अपनी कोई गर्लफ्रेंड दिखाऊं। हमारे में ये सिस्टम नहीं है। वो रिस्पेक्ट रहती है। आखिरकार जब ये शो का ऑफर मिला, तो दलेर पाजी ने कहा- कर ले, क्या पता कोई मिल जाए। तू वैसे भी हमारी बात नहीं मान रहा।

कैसी दुल्हन चाहते हैं मीका सिंह?
लेकिन अब क्यों? इस सवाल पर मीका सिंह ने कहा, अब क्योंकि मैं 44 साल का हो गया हूं। अच्छा ये रहेगा कि या तो मैं सिंगल रहूं या अब शादी कर लूं। इसके साथ ही मीका ने बताया कि उन्हें किस तरह की दुल्हन चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बीच अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए। लड़कियां जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए और इस तरह की अंडरस्टैंडिंग वे चाहते हैं तो मुझे भी इस तरह की लड़की चाहिए।

ढूंढूंगा प्यार फिर करूंगा शादी
मीका ने बताया कि वह प्यार के साथ-साथ शादी चाहते हैं। उन्होंने कहा- लव होगा तभी तो शादी होगी ना! प्यार तो अंधा होता है, प्यार एक सेकंड में हो जाता है और कभी-कभी टाइम लग जाता ह। कभी-कभी होता ही नहीं है। मैं शो के आखिर तक प्यार ढूंढ लूंगा फिर शादी भी कर लूंगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023