RAIPUR | शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, 7 महीने की हुई गर्भवती होने के बाद किया शादी से इंकार

रायपुर: युवती को पहले उसने प्रेमजाल में फंसाया, वह भी युवक के साथ अपनी जिंदगी के हसीं सपने देखने लगी। युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया फिर जब वह गर्भवती हो गयी तो शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्रा का है। 19 वर्षीय युवती के घर में धरसींवा के मोहंदी गांव के नोहर निषाद हमेशा आता-जाता रहता था। पहले उन दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर आरोपी ने उसे शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। युवती उससे प्रेम करती थी तो उसके शादी वाले झांसे में आ गयी। इस बात का फायदा उठाते हुए नोहर ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती 7 महीने की गर्भवती हो गयी तो नोहर से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023