RAIPUR | कवर्धा विवाद में सांसद संतोष पांडे और अभिषेक सिंह ने 14 नए नाम जोड़े, पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे

रायपुर: कवर्धा विवाद मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ 14 नए नाम जोड़ दिया है। एफआईआर में जोड़े गए नए नामों पर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

कवर्धा में 5 अक्टूबर को हुई धार्मिक हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए 59 लोगों का नाम शामिल किया था, लेकिन अब 14 और नाम जोड़े हैं। इनमें भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का नाम शामिल है।

इनके अलावा पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल हैं। ये तमाम कबीरधाम भाजपा के प्रथम पंक्ति के नेता हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023