MUNGELI | बिना मेहनत के ही रातोंरात लखपति बनी शातिर महिला : किया लाखों का गबन – हुई गिरफ्तार

रवि शुक्ला

मुंगेली: सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा महिलाओं से धोखाधड़ी कर लाखों रुपयों का गबन करने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पूरा मामला मुंगेली के महामाई वार्ड का है जहां वही की निवासी विनीता जोगी पति टोकेश्वर जोगी के द्वारा स्व सहायता महिला समूह बनाकर सैकड़ो महिलाओं को बेहतर व्यवसाय का लालच देकर अपने समूह में शामिल किया। उन महिलाओं को अपने जाल में फसाकर उनसे जरूरी कागजात लेके अपने पास रख लिये। उनकी जानकारी के बिना नगर के कई बैंको में महिलाओं के नाम से लोन ले लेकर पूरे पैसे को हड़प लिए।

आरोपी महिला विनीता जोगी

शातिर महिला के द्वारा बिछाए जाल में फंसी महिलाओं को इस बारे में कोई जानकारी नही थी। महीनों से ये सारा खेल चलता रहा था। बिना मेहनत के ही रातोंरात लखपति बनी शातिर महिला विनीता जोगी के हौशले इस कदर बुलन्द थे कि अपने इस खेल को वो लगातार जारी रखते हुए अन्य महिलाओं को भी झांसे में लेकर अपने गोरखधंधे को संचालित करती रही। इस बीच जिन महिलाओं के नाम से उक्त महिला के द्वारा लोन लिया गया था उनके पास बैंको के नोटीस मिलने के बाद उनके होश उड़ गए और इस बात की जानकारी लेने जब बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम से लाखों रुपयों का लोन लिया गया है।

कई ऐसे मामले भी है जिनमे दस्तावेजों पर उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लिया गया। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने जब इसके बारे में आरोपी महिला से सम्पर्क कर उससे पूछा गया तो पहले तो उसने इन मामलों से अपने आप को अलग करते हुए अनजान बनने का ढोंग किया। लेकिन महिलाओं के हंगामा करने के बाद उसके द्वारा कई महिलाओं को पैसे वापस करने का भरोषा दिलाते हुए महिलाओं को चेक दिया। महीनों बीत जाने बाद भी महिला द्वारा दिये गए चेक का भुकतान नही करने से नाराज महिलाओं के द्वारा सिटी कोतवाली थाना में उक्त शातिर महिला विनीता जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया।

मामला दर्ज होने के बाद भी शातिर महिला के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होता देख पीड़ित महिलाएं जिले के एसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार करने का निवेदन किया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने के बाद शातिर महिला को 24 जून को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस बारे में SDOP तेजराम पटेल ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला की गिरफ्तारी की गई है, साथ ही मामले के अन्य पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है। आरोपी महिला के साथ अन्य कौन लोग शामिल रहे है ये जांच करने के बाद ही खुलासा हो सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023