Kanker | 5 लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमला, आगजनी लूट जैसे मामले हैं दर्ज

कांकेर: जिला पुलिस बल और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक 5 लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। महिला नक्सली पर लूट, आगजनी, पुलिस टीम पर हमला जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार जवान सर्चिंग पर निकले थे तब यह महिला नक्सली पकड़ी गयी।

चैथी वाहिनी बीएसएफ की सीओबी टीम शुक्रवार को डुट्‌टा से और कोयलीबेड़ा से डीआरजी और जिला पुलिस बल के जवान सर्चिंग पर केशोकोड़ी, गट्टाकाल की ओर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने दी सूचना दी कि गांव गट्‌टाकाल में नक्सली आए हुए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की तो महिला नक्सली पकड़ी गयी। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम गट्‌टाकाल निवासी दशरी उर्फ समीता बताया।

दशरी ने बताया कि वह अपने परिवार से मिलने पहुंची तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला नक्सली दशरी उर्फ समीता साल 2007 से नक्सली संगठन में सक्रिय है। इस दौरान उसने कई वारदातों को अंजाम दिया। अभी कुएमारी क्षेत्र में काम कर रही थी। कोयलीबेड़ा थाने से स्थाई वारंट जारी है, जबकि कोंडागांव और नारायणपुर में भी मामले दर्ज हैं। कोरर व कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम पर पर हमला, आगजनी के मामले हैं। महिला के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023