SUKMA | नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप पर किया हमला, 3 जवान घायल, सुबह-सुबह बोला धावा

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार सुबह CRPF कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग में तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। इस कैंप को एक माह पहले ही खोला गया है। वारदात चिंतागुफा क्षेत्र में हुई है। फिलहाल बाकी जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एलमागुंडा में CRPF कोबरा बटालियन का कैंप है। इस पर सुबह करीब 6.10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग निकले। हालांकि अभी इस हमले को लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

कैंप खुलने के बाद से बौखलाए हैं नक्सली

CRPF कोबरा कैंप चिंतागुफा से करीब 12 किमी. पश्चिम दिशा और CRPF कैंप मीनपा से करीब 5.5 किमी. दक्षिण में स्थित है। बताया जा रहा है कि यह इलाका जिले का सबसे ज्यादा नक्सल संवेदनशील है। यहां कैंप खुलने के बाद से ही नक्सलियों में बौखलाहट है। जवानों ने ज्यादातर जगहों पर अपना कब्जा कर लिया है। यहां ग्रामीणों और जवानों ने साथ मिलकर 2 दिन पहले होली मिलन समारोह मनाया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023