Bijapur | मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, मारने के बाद गांव के पास ही फेंक दिया

बीजापुर: नक्सलियों ने बुधवार की देर रात मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की अगवा कर हत्या कर दी। उन्हें मारने के बाद नक्सलियों ने दोनों के शव को गांव के पास ही फेंक दिया। यह खबर सूत्रों के हवाले से मिली है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण कमकानार के हपकापारा और गायतापारा के रहने वाले थे। मृतक ग्रामीणों के नाम सन्नू उइका और सुनील बोडडू बताया जा रहा है। देर रात नक्सलियों ने उन्हें घर से ही अगवा कर लिया था। इसके बाद धारदार हथियार से मार डाला। हत्या के बाद दोनों के शवों को गांव के पास ही फेंक दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023