Bijapur | नक्सलियों ने 6 वाहनों को किया आग के हवाले, सड़क निर्माण में लगे वाहनों को बनाया निशाना

बीजापुर: माओवादियों ने एक बार फिर वाहनों को अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण हो रहा है, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामला फरसेगढ़ थानाक्षेत्र के अलावाड़ा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले मंे अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गयी और न ही इस की आधिकारिक पुष्टि हो पायी है। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है। बीजापुर एसपी कमलचोलन कश्यप ने बताया है कि इस मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गयी है। पुलिस टीम बताए हुए घटनास्थल पर रवाना हो गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023