BOLLYWOOD | नोरा फतेही ने जादूगरनी बनने के लिए अपनाया बोल्ड लुक, देखकर होश खो बैठेंगे आप

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से आग लगाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस आहें भर रहे हैं।

नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की है। इसे देख फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। नोरा द्वारा शेयर की गई फोटो में उन्होंने वी डीप नेक ब्लाउज के साथ खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। नोरा ने अपने बालों को बांधा हुआ है। साथ ही हैंगिंग ईयररिंग्स से अपने इस पूरे लुक को पूरा किया है।

इससे पहले नोरा ने ऑरेंज बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की थी। इन फोटोज में उन्होंने सिजलिंग पोज दिए। नोरा फतेही ने अपने इस हॉट लुक को एक बड़ी और चमकदार ब्लैक बेल्ट के साथ पूरा किया। जूलरी के लिए नोरा फतेही ने हार्न नेकपीस पहना था जो उनके लुक को एक दमदार टच दे रहा था। इन तस्वीरों में मिनिमम मेकअप के साथ नोरा फतेही ने अपने सिल्की हेयर्स को खुला छोड़ दिया।

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही के करियर की शुरुआत बिग बॉस से हुई थी, जिसके बाद वह कई गानों में नजर आईं। खासकर दिलबर और गर्मी गानों ने नोरा फतेही को सबसे खास पहचान दिलाई है। नोरा को हाल ही में छोड़ देंगे गाने में देखा गया था। इससे पहले नोरा नच मेरी रानी गाने में नजर आई थीं। नोरा फतेही हाल ही में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म भुजरू द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023