RIGHT TIME | रियल एस्टेट में निवेश का सही समय है अब ; जानिए क्यों?

इकराम नवी

रायपुर : लॉक डाउन ने लोगो के जीने का अंदाज़ ही बदल कर रख दिया। लोगों को अब यह एहसास होने लगा है कि जीवन की प्राथमिकताएं क्या हैं। लोग अब खर्च के मामले में पहले से कहीं अधिक संजिदा एवं सचेत हैं। रोटी कपड़ा  और मकान आज की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रोटी और कपड़े का इंतज़ाम तो लोगो ने कर लिया पर मकान नहीं ले पाए थे। लॉक डाउन में खुद की प्रॉपर्टी की एहमियत लोगों को समझ में आने लगी है। पर क्या अभी प्रॉपर्टी खरीदना सही है? इस संबंध में जानकारों से रायसुमारी की। जानकारों का मानना है कि यह समय रियल एस्टेट में निवेश के लिए सही है। इस बात पर कई तर्क भी प्रस्तुत किये गए हैं।


ब्याज की दरें कम

जानकारों ने तर्क दिया है कि इस समय प्रॉपर्टी फाइनांस की ब्याज दरें बहुत ही कम हैं। मौजूदा ब्याज दरें पिछले कई वर्षों के न्यूनतम स्तर पर हैं और आगे अब ऐसी प्रतिकूल दरें मिलने का कोई चांस नहीं होगा।


खुद का मकान किराये से अच्छा

लोगो के कामकाज लॉक डाउन में बंद हुए लेकिन मकान एवं दुकान का किराया नहीं। इनकम न भी हुई तो किराया देना ही पड़ेगा। इस बात ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि खुद का घर या दुकान होना अच्छा होगा।


बैंको ने EMI में दी छूट

लोगो की परेशानी को समझते हुए बैंको ने EMI में फौरीं राहत दी। इसके तहत EMI का भुगतान बाद में भी किया जा सकता है। इस बात से भी यह सिद्ध हुआ कि लोन लेकर भी घर या दुकान खरीदना किराये पर लेने से कहीं बेहतर है।


प्रॉपर्टी के दाम अब बढेंगे

प्रॉपर्टी के दाम पिछले कुछ महीनों से नहीं बढ़े है एवं यह अभी स्थिर हैं। पिछले वर्ष के दामो में इस वर्ष भी प्रॉपर्टी उपलब्ध है। यानी अभी जो प्रॉपर्टी मिलेगी वह एक वर्ष पुराने दामों में मिलेगी। इसके बाद जब फेस्टिव सीजन आएगा तो निश्चित ही दामो में बढ़ोत्तरी की संभावना बनेगी।

जानकारों के द्वारा दिये गए तर्कों से यह प्रतीत होता है कि प्रॉपर्टी में निवेश का यह समय प्रतिकूल है।

आनंद सिंघानिया – डायरेक्टर , अविनाश समूह

इस संबंध में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी अविनाश समूह के डायरेक्टर आनंद सिंघानिया से हमने बात की तो वे भी उपरोक्त बातों से सहमत थे। उन्होंने कहा कि अनलॉक 1 में इस माह इंक्वायरी बहुत ज्यादा हैं एवं साइट विजिट भी अच्छी हुई है। इसका कारण ये है कि एन्ड यूजर अब किराये से परेशान होकर खुद का मकान या फ्लैट खरीदना चाहता है। साथ ही ब्याज दरें अपने न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने आगे बताया कि प्लाट एवं कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी लोग इंटरेस्ट ले रहे है। इंवेस्टर भी इस मौके का फायदा लेना चाहते है क्योंकि रेट अभी भी कम है। उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी लेने का प्रतिकूल समय है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023