VIRAL VIDEO | SDM और इंजीनियर ने छुए नगरीय प्रशासन मंत्री के पैर, देखिए VIDEO

मनेंद्रगढ़: नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रम मंत्री शिव डहरिया जब दौरे के जिले पहुंचे तब अजब वाक्या लोगों को देखने मिला। दरअसल मंत्री का स्वागत करने पहुंचे SDM और इंजीनियर उनकी चरण वंदना करते हुए नजर आए। बस फिर क्या था, लोगों ने इस खास मौके का वीडियो बना लिया और देखते ही देखते यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि इस मामले के तूल पकड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। सीआईएन ने दोनों वीडियो नीचे दिए हैं, जिसे आप देख सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जब मंत्री शिवडहरिया दौरे के लिए मनेन्द्रगढ़ पहुंचे, कार से उतरते ही नगरपालिका इंजीनियर पवन साहू तुरंत उनके पैर छूने लगते हैं। वहीं जब लोलोगों के साथ मंत्री दौरे पर आगे बढ़ते हैं तब अचानक एसडीएम आर पी चैहान भी उनके शरणागत हो जाते हैं। इस पूरी घटना का लोगों ने वीडियो बना डाला, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरह मंत्री की चरण वंदना करने की चर्चा लोगों में खूब हो रही है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यह मामला तूल पकड़ेगा। दोनों ही अधिकारीयों ने मंत्री के पैर छुए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023