हैवानियत | मकान मालकिन की डेढ साल की बेटी ने पापा नहीं बोला तोे सिगरेट से जलाया, आरोपी पुलिसकर्मी फरार

बालोद: रोती-बिखलती डेढ़ साल की बच्ची को गोद में लेकर महिला जब थाना पहुंची। मामला जानकर थाने में मौजूद हर कोई सन्न रह गया। नशे में धुत्त रहने वाले किराएदार पुलिसकर्मी ने डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से जगह-जगह दाग दिया था। उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने पुलिसकर्मी को पापा नहीं बोला था। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बालोद के रक्षित केन्द्र में पदस्थ आरोपी काॅन्स्टेबल अविनाश राय गांव सिवनी में किराए से रहता था। अभी कुछ दिनों पहले ही उसका ट्रांसफर दुर्ग के रक्षित केंद्र मंे हो गया था। सिवनी में मकान मालकिन लक्ष्मी नांनदर ने अविनाश से कुछ रूपये उधार लिए थे, जिसे लेने वह 24 अक्टूबर को लक्ष्मी के घर गया था और वहीं रूक गया। गुरूवार की रात आरोपी अविनाश नशे में धुत्त होकर पहुंचा।

बाहर लक्ष्मी की डेढ साल की बेटी खेल रही थी। आरोपी ने उसे खुद पापा बोलने के लिए कहा। जब बच्ची ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसकी बेदम पिटाई की और सिगरेट से उसके का चेहरे, पेट, पीठ और हाथ जला दिए। महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। लक्ष्मी के शोर मचाने से आरोपी वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर 15 से ज्यादा निशान पड़े हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023