CRIME | शादी कर 1 साल तक महिला अधिकारी का किया शारीरिक शोषण, 20 लाख रूपये हड़पने के बाद दिया तलाक, न्याय की आस लिए दर-दर भड़क रही पीड़िता

बैकुंठपुर: महिला के साथ अत्याचार करने पर देश में कड़े कानून का प्रावधान है पर बावजूद इसके छेड़छाड़, रेप और शारीरिक शोषण के मामले आए दिन खबर की सुर्खियां बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बैकुंठपुर से सामने आ रहा है, जहां एक साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद महिला अधिकारी उसे तलाक देकर 20 लाख रूपये भी हड़प लिए। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

ये है मामला
पीड़ित महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने पहले उससे शादी की और दोनों एक साल पति-पत्नी के रूप में रहे। इस दौरान आरोपी ने कई दफे उससे शारीरिक संबंध भी बना और 20 लाख रूपये भी ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने महिला को अचानक तलाक दे दिया और छोड़कर चला गया। 5 महीने पहले महिला अधिकारी ने अजाक थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज करायी थी लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, न्याय की आस लगाए पीड़िता दर दर भटक रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023