CRIME | स्टील कारोबारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार, युवती ने FIR दर्ज कराने की दी थी धमकी

दुर्ग: दुर्ग के बड़े स्टील कारोबारी आनंद राठी (38) आत्महत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार को युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर आनंद को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। आपको बता दें कि आनंद राठी का शव करीब 7 दिन पहले 29 जुलाई को उन्हीं के घर में पंखे से लटका हुआ मिला था।

महिला ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार घटना वाली रात आनंद दोस्तो को छोड़ने के बाद रात करीब 2 बजे घर लौटा था। वह घर के बाहर मोबाइल देख रहे थे इसी दौरान आरोपी जूहिता चावड़ा अपने दो साथियों महेंदर सिंह उर्फ रोहन सिंह और विक्की सिंह उर्फ सन्नी सिंह के अपनी गाड़ी लहराते हुए आ रहे थे। आनंद ने उन्हें गाड़ी ठीक से चलाने की ताकीद की, जिस पर तीनों भड़क गए और गाली देने लगे। आनंद के घर जाने के बाद उनके घर पर पत्थर भी फेंके। जूहिता ने कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर करने की धमकी दी, जिससे परेशान होकर आनंद ने आत्महत्या कर ली।

जूहिता का पति दुष्कर्म के आरोप में जेल में है बंद

थाना प्रभारी राजेश बागड़े के अनुसार जूहिता का पति राजनांदगांव निवासी जैस चावड़ा दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में पहले से ही जेल में बंद है। वहीं जूहिता 28 जुलाई की रात को राजनांदगांव के लालबाग थाने में एक छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराकर आ रही थी। आपको बता दें कि आनंद राठी का शव बुधवार तड़के उनके घर के ही कमरे में पंखे से फंदे में लटका मिला था। आनंद ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी मां को बहुत याद करते हैं। उनकी मां का करीब एक-डेढ़ साल पहले निधन हो गया था। आनंद ने अपनी आत्महत्या के लिए खुद को दोषी ठहराया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023