RAIPUR | ड्रग्स के मास्टर माइंड नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आएंगे कई बड़े नाम, अब तक 16 नशे के सौदागर पुलिस की पकड़ में आए

रायपुर। ड्रग्स पेडलर्स के सरगना को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुम्बई के एक नाइजीरियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बताया है कि नाइजीरियन ड्रग्स पेडलर्स का पूरा नेटवर्क चलाता था। आपको बता दें कि नाजीरियन को मिलाकर पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी पाटले एवं सीएसपी कोतवाली अंकिता शर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगाम कसने पुलिस लगातार काम कर रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस की 6 सदस्यीय टीम मुंबई गयी थी, जहां विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको को नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को उसके पास 2 मोबाइल मिले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी नाजीरियन से लगातार संपर्क में था और वह इस बड़े खेल में भी शामिल था। वह मुंबई के बड़े नाइट क्लबों में नशे का समान सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस इस काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने कहाहै कि नशे से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे, उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023