Dhamtari | कोविड अस्पताल से फरार लूट के आरोपी को पुलिस ने चंद ही घंटों में पकड़ा, 5 दिन पहले अस्पताल में हुआ था भर्ती

धमतरी: कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागे लूट के आरोपी को पुलिस ने महज चंद मिनटों में ही पकड़ लिया। दरअसल आरोपी को लूट के आरोप में पकड़ा गया था, जब उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पाॅजीटिव निकला। जिसके बाद उसे धमतरी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पांच दिन पहले से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह अचानक वह 11 बजे अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। लूट के आरोपी के भागने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच कोतिववाली के पेट्रोलिंग को रत्नाबांधा में सूचना मिली की फरार आरोपी उनकी तरफ ही गया है। पुलिस ने सर्चिंग तेज की और मुजगहन नहर के पास उसे पकड़ लिया गया।

एसपी बी पी राजभानू ने बताया कि कोविड अस्पताल से फरार आरोपी युवक को पुलिस ने कुछ ही समय बाद पकड़ लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023