Saraypali | पुलिस ने डेढ़ करोड़ का पटाखा किया जब्त, पटाखा व्यापारियों में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

सरायपाली: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नितेश अग्रवाल के गोदाम से डे़ढ करोड़ का पटाखा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गयी और 445 काटून पटाखा जब्त किया गया। जिसके बाद से पटाखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस क्षरा यह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी नितेश अग्रवाल ने अपने गांव अर्जुंदा से देवलभांठा मार्ग के गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखा स्टोर करके रखा है। सूचना पर तुरंत अमल करते हुए थाना प्रभारी वीणा यादव की टीम दबिश देकर मौके पर पहुंची और डेढ़ करोड़ का पटाखा जब्त किया। इस मामले में महासमुंद में जल्द ही पुलिस प्रेस काॅन्फ्रेंस करने वाली है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023