RAIPUR | लूटकांड की जांच के लिए गए पुलिसटीम हुई दुर्घटना की शिकार, ट्रक की जोरदार टक्कर से 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

रायपुर: लूट मामले की जांच करने आरंग गए 5 पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गए। आरंग और खरोरा के बीच भैसा गांव मंे पुलिस की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी नीचे खाई में गिर गयी तो वहीं ट्रक भी अनियंत्रत होकर नीचे गड्ढ़े में उतर गया।

मिली जानकारी के अनुसार जवान गंभीर रूप से घायल हैं और रायपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त स्कार्पियों में 6 पुलिसकर्मी सवार थे जिसमें 5 की हालत गंभीर है, वहीं एक को मामूली चोटें आयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरंग में हुई लूट की जांच सायबर टीम कर रही है, कांड में जांच के लिए टीम को भेजा गया था जो हादसे का शिकार हो गयी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023