UP CHUNAV | साइकिल पर बटन दबा रहे हैं पर वोट बीजेपी को जा रहे है, 5 घंटे में 150 शिकायतें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर तीसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान प्रकिया के बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को ताबड़तोड़ शिकायती ट्वीट कर कई सीटों पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। यहां गौर करने की बात ये है कि वोटिंग शुरू होने के 5 घंटे के भीतर समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक दो नहीं बल्कि करीब 150 शिकायती ट्वीट किए गए हैं। हर घंटे यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आरोप लगाते हुए पहला ट्वीट रविवार सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर किया गया। खबर लिखे जाने तक लगभग 120 से ज्यादा ट्वीट समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से किए गए हैं। इन ट्वीट में प्रदेश की 59 विधानसभाओं में जारी अलग-अलग मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया गया है।

ऐसे ही एक ट्वीट में समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा, श् कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 विधानसभा के बूथ संख्या 121 पर सपा का बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है। संज्ञान ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।श्

इस पर संज्ञान लेते होते उपजिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा ट्विटर के माध्यम से इसका खंडन करते हुए कहा- श्उपरोक्त के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि विधान सभा 208, बूथ संख्या 121 में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है मतदान केन्द्र पर मतदान निष्पक्ष व सुचारू रूप से चल रहा है। मशीनों मे कोई समस्या नही है।श् वहीं, कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि अभी तक तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मतदान की गोपनीयता भंग की गई, हमने तीनों मामलों में कार्रवाई की है।

वहीं एक अन्य ट्वीट में दावा किया गया है कि श्मैनपुरी जिले की विधानसभा करहल 110 बूथ संख्या 319, 320 पर बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पोलिंग पार्टियों को धमका रहे हैं। बेहद गंभीर मामला है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेकर निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने की कृपा करें।श्
ज्ञात हो 2022 के चुनाव में खुद सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनको कड़ी टक्‍कर देने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल को यहां से मैदान में उतार दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। राज्य के 16 ज़िलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिले में मतदान कराया जाएगा। इन जिलों में चुनाव के लिए 15 हजार 557 मतदान केंद्रों पर 25 हजार 794 बूथ बनाए गए हैं। कोरोना को देखते हुए लोगों और मतदान कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023