Bihar | राहुल गांधी ने पश्चिमी चंपारण में कहा- देश में पहली बार रावण का नहीं प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जला, अगर पीएम ने रोजगार की बात की तो लोग उन्हें भगा देंगे

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहला चरण का मतदान आज हो रहा है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस के दोनों बड़े मुखिया आज बिहार की जनता को सम्बोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) को सम्बोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार दशहरे मंे रावण का नहीं बल्कि पीएम का पुतला जलाया गया है। इससे साफ होता है कि लोगों के दिलों मंे पीएम को लेकर कितनी नारजगी है।

राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब और बिहार के युवा के दिल में चुभता है कि वो भाषणा देते हैं, पर देश की सबसे समस्या रोजगार के बारे में कुछ नहीं कहते। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अगर यह कह दें कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया है तो भीड़ उन्हें भगा देगी। वाल्मीकि नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शहर का सहारा गांव होता है, गांव का सहारा किसान होता है और किसान का सहारा उसका खेत होता है। खेत और किसान के बिना शहर नहीं चल सकता है। यह हिन्दुस्तान की सच्चाई है।

राहुल गांधी ने कृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और दुख की बात है कि दशहरे के मौके पर देश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जा रहा है। खुशी की बात नहीं है, दुख की बात है। कारण क्या है…कारण ये है कि जो नीतीश जी ने बिहार के साथ 2006 में किया, वो आज नरेंद्र मोदी जी पंजाब, हरियाणा और पूरे हिन्दुस्तान के साथ कर रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023