RAIGARH | कैश वैन लूट और हत्या के दो आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

रायगढ़: किरोड़ीमल नगर में कैश वैन लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के रकम भी जप्त कर लिए है। कल दोपहर बाइक सवार नकाब पोश बदमाशों ने एटीएम में पैसे डालने पहुंचे कैश वन पर हमला बोल दिया और आरोपियों ने कैश वैन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं गार्ड को भी आरोपियों ने गोली मारी है। मौके से करीब 14. लाख 50 रुपए लूटकर चिराईपाली के रास्ते भूपदेवपुर की ओर भाग गए थे। घायल गार्ड का शहर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने इन दोनों बंदूकबाज बाइकसवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आईजी दीपांशु काबरा आज दोपहर इसका खुलासा किया है.

आईजी काबरा ने ट्विटर पर दी जानकारी

आईजी दीपांशु काबरा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने रायगढ़ पुलिस को इस सफलता के लिए बधाई दी है। आईजी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों ही आरोपी पकड़ लिए गए हैं। पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।

बता दें की कल दोपहर कैशवैन में लुट के घटना की जानकारी मिलते ही पुरे जिले में चौकसी बढ़ा दी गई। आला अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गये। इस मामल में उपयुक्त किये बाइक और आरोपियों के हुलिया को लेकर सुचना जारी कर दिया गया था। जिसके बाद मुखबिरी से मिली सुचना के आधार पर पुलिस उनके तलाशी में जुट कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में उपयुक्त बंदूक और लुट के रकम भी जप्त कर लिए है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ ताछ जारी है।

बिहार के रहने वाले है दोनों आरोपी, 15 दिनों की रैकी के बाद घटना को दिया अंजाम

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले है। गिरफ्तार पहला आरोपी 23 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह , दूसरा आरोपी 18 वर्षीय पिन्टु वर्मा उर्फ विराट सिंह नाम है। सुधीर कैश वैन को लुटने का इरादे को पक्का कर अपने दोस्त छोटू को इस प्लान में शामिल किया। . दोनों 15 दिनों की रैकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की प्लान के साथ 2 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 3 मैगजीन में 26 राउंड, 2 जिंदा कारतूस, 2 बटन चाकू के साथ प्री–प्लानिंग कर कैश वैन को लूटने आए, और 15 दिनों की रैकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद लुट के पैसे को आधा- आधा दोनों आरोपी आपस में बाट लिए। वहीं बिहार पुलिस से आरोपियों के सिवान और कैमूर में अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है। दोनों आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023