RAIPUR | डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध ; मामला दर्ज़

रायपुर: राजधानी के भीमराव आंबेडकर अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है जहा एक डॉक्टर पर महिला डॉक्टर ने रेप का आरोप लगाया है। मामला डीडी नगर थाने का बताया जा रहा है।

अम्बिकापुर निवासी 28 वर्षीय आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने मेकाहारा में पदस्थ डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर पिछले 2 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीडी नगर थाने में की है, जहां आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मेकाहारा में पदस्थ आरोपी डॉक्टर का नाम दीपांकर साहू है।

आरोप में कहा गया है की पहले तो महिला डॉक्टर के साथ दोस्ती बढ़ाई उसके बाद उसके साथ शादी की बात कर के शारीरिक सम्बन्ध बनाये। कुछ समय बाद जब महिला डॉक्टर ने शादी की बात की तो आरोपी डॉक्टर अपनी बातों में घुमाता रहा। 2 साल बीत जाने के बाद भी डॉक्टर ने महिला से शादी नहीं की । आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023