RAIPUR | महिलाओं ने चूल्हे में खाना पकाकर किया प्रदर्शन, गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम का हुआ विरोध

रायपुर : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में रविवार को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया, उन्होंने चूल्हे में खाना बनाकर गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि का विरोध किया। इसके अलावा सिलेंडर के दाम कम नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

महिलाओं ने गांधी मैदान में धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग विभागों ने भी धरने में भाग लिया और ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन सभी मोर्चा संगठनों के साथ-साथ महिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी धरसीवा विधायक अनीता शर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, करुणा शुक्ला, रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरएन वर्मा सहित अनेक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण, बड़ी संख्या में महिलायें और कांग्रेसी मौजूद थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023