RAIPUR | श्रीचंद सुंदरानी के जिला अध्यक्ष बनते ही पार्टी में विरोधी सुर तेज, 10 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

रायपुर: बीजेपी में अंर्तकलह थमने का नाम ही नहीं ले रही है। खासतौर बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी के खिलाफ पार्टी के अंदर ही कई लोग विरोध में उतर गए हैं। पहले सच्चिदानंद उपासने से उनकी तीखी बहस मीडिया के सामने आयी थी, अब उनके भाजपा जिलाध्यक्ष बनते ही इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही श्रीचंद के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, उसके बाद से कार्यकर्तााओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। शंकरनगर मंडल से ही 10 से अधिक बीजेपी पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पर बीजेपी के लिए इतने सारे लोगों का एक साथ अपने पद से इस्तीफा दे देना, बड़ा झटका साबित हो सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023