रायपुर क्राइम न्यूज़ | युवक की दिन दहाड़े चाकू से गोदकर कर दी हत्या

क्राइम न्यूज़ | रायपुर : राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद है। एक युवक की दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। मृतक का नाम आशीष बंजारे है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। घटना शाम 4 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को शाम चार बजे बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर आशीष बंजारे (18) की हत्या कर दी। घटना में मृतक का  दूसरा साथी उमेश मसकोले भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जेल से छूटे दो बदमाशों ने इन पर ताबड़तोड़ हमला किया। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में शामिल अन्य बदमाश फरार हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023