RAIPUR | पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी कोरोना की चपेट में, परिवार को किया गया आइसोलेट

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हाॅस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है। इस बाबत जानकारी डाॅ रमन सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोविड 19 के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच के लिए अपना सैम्पल दिया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। डाॅक्टर रमन सिंह ने ट्वीट कर बताया कि-

मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं।साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।

वीणा सिंह के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद घर के अन्य सभी सदस्यों का सैम्पल जांच के लिए भेजा जा रहा है। तब तक घर के सदस्य और संपर्क मंे आए लोग आइसोलेशन में रहेंगे ।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023