RAIPUR | गैलेंट्री अवार्ड- छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस जवानों को मिलेगा सम्मान, ये रही पूरी सूची

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस जवानों को दिए जाने वाले गैलेंट्री अवार्ड की घोषणा हो गयी है। जिसमें छत्तीसगढ़ 14 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं। 3 को पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री और 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किया जाएगा।

आपको बता दें कि पूरे देश से लगभग 215 जवानों को पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री, 80 को प्रेसीडेंट पुलिस मैडल फॉर डिस्टिंग्विस सर्विस और 631 को पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस के लिए चयनित किया गया है। रायपुर में टिकरापारा थानाप्रभारी निरीक्षक याकूब मेमन को राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार के पश्चात दूसरी बार राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है।

इन्हें मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड

इंस्पेक्टर मलिक राम,
एसआई महेंद्र सिंह ध्रुव
एसपी (आईपीएस) अभिषेक मीणा

पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस

राजेश कुमार अग्रवाल, एआईजी, पीएचक्यू
विजय अग्रवाल, कमांडेट, 7वीं बटालियन, सीएएफ भिलाई
संजय कुमार दीवान, असि. कमांडेट, 3री बटालियन सीएएफ दुर्ग
मोहम्मद याकूब मेमन, इंस्पेक्टर,
सुनीता साहू, सहायक उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा,
संजय सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, सुकमा,
हरिविलाश जाटव, सहायक ग्रह अधिकारी, 9वीं बटालियन, सीएएफ दंतेवाड़ा
जयसिंह, हेड कान्सेटबल, रायगढ़
बन्धु राम नेताम, हेड कॉन्स्टेबल, विशेष इंटेलिजेंस ब्रांच, पीएचक्यू नया रायपुर
अरविन्दर कुमार शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल, बेमेतरा,
स्वर्ण कुमार एक्का, हेड कॉन्स्टेबल, कोहकामेटा, नारायणपुर

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023