RAIPUR | 1500 कर्मचारियों का वेतन लेकर GVK कंपनी फरार, थाने पहुंचा मामला

रायपुर: राज्य में 108 और 102 एंबुलेंस का संचालन करने वाली GVK कंपनी पर कर्मचारियों ने वेतन लेकर भागने का बड़ा आरोप लगाया है। थाने में दर्ज की गयी शिकायत में कहा गया है कि कंपनी करीब 1500 कर्मचारियों का वेतन लेकर भाग गयी है। आपको बता दें कि GVK कंपनी 12 साल से प्रदेश में एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही थी।

आपको बता दें कि पिछले साल ठेका बदल दिया गया है। जिसके बाद से कंपनी ने कर्मचारियों को पैसे न देने के लिए गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। कंपनी ने कहा है कि सरकार से उन्हें ही अभी तक पैसा नहीं मिला। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी पैसा देने में आनाकानी कर रही हैं। परेशान कर्मचारियों ने आखिरकार कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023