RAIPUR LOCK DOWN | आगे बढ़ाया जाए या नहीं? मंत्री चौबे ने कही ये बात

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद उसके संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। हालात को देखते हुए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी​ दिनों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।

राजधानी रायपुर में भी 22 से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगो में यह चर्चा बानी हुई है की राजधानी में लॉक डाउन आगे बढ़ाया जाये या नहीं। लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं इस बात की चर्चा के लिए कल बैठक बुलाई गई है। इस बात की जानकारी मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि रायपुर की जनता ने लॉकडाउन का पालन किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023