RAIPUR NEWS | बिल्डर्स, बड़े होटल्स, ऑटोमोबाइल डीलर एवं इंडस्ट्रियल व्यापारियों से निगम ने वसूला 28 लाख 95 हजार का राजस्व

रायपुर: नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग की टीम ने आज बड़ी राशि का राजस्व वसूल किया है. यह वसूली बिल्डर्स, बड़े होटल्स, ऑटोमोबाइल डीलर एवं इंडस्ट्रियल व्यापारियों से की गई है. जोन-9 के अंतर्गत आने वाले 6 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर उनसे 28 लाख 95 हजार 75 रूपए की बकाया राजस्व वसूला गया है.

इनसे वसूला गया बकाया राजस्व

जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने बताया कि 6 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर 28 लाख 95 हजार 75 रूपए वसूला गया है. उन्होने बताया कि जोन 9 के राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायेदार वार्ड 7 के मेसर्स अभिषेक बिल्डकॉन से 6 लाख 36 हजार 391 रू., वार्ड 8 के लोकेश इन्डस्ट्रीज से 1 लाख 462 रू., मेसर्स गैलेक्सी बिल्डकॉन से 3 लाख 18 हजार 607 रू., वार्ड 51 के वी.डब्ल्यू. केन्यॉन होटल से 11 लाख 13 हजार 416 रू., शिवनाथ हुण्डई से 3 लाख 20 हजार 403 रू., राजिन्दर सिंह होरा से 4 लाख 5 हजार 796 रू. की नोटिस देकर कुल 28 लाख 95 हजार 75 रू. की बकाया राजस्व वसूली की है.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023