RAIPUR | पार्षद के कोरोना पाॅजीटिव होने से इलाके में मचा हड़कंप, सैम्पल देने के बाद भी बिना मास्क के लोगों से मुलाकात करते रहे

रायपुर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार लोगों से सुरक्षा के तमाम उपाय करने की अपील कर रही है। ऐसे में जिम्मेदार ही इन नियमों को न माने तो क्या करें? ऐसा ही एक मामला कांग्रेस पार्षद से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इन पार्षद महोदय ने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था लेकिन वह बिना मास्क के लोगों और महापौर से मिलते-जुलते दिखाई दिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोवा इलाके के इन पार्षद को सैंपल देने के बाद अलग-थलक रहना था। पर वह इलाके में सैनिटाइज कराते हुए और अन्य लोगों से मिलते रहे, वह भी बिना मास्क लगाए। पता चला है कि उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजीटिव आया है। जिसके बाद उनसे मिले लोगों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि पार्षद महोदय इलाज के लिए भर्ती हो गए है, वहीं निगम ने उस पूरे इलाके में सैनिटाइज का काम शुरू कर दिया है।

वहीं अब उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दूसरी ओर अब निगम प्रशासन इलाके में सैनिटाइजेशन का काम करना शुरू कर दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023