रायपुर व्हाइट हाउस का नाम बदला, निगम की सामान्य सभा में सर्वसम्मिति से इस नाम पर लगी मोहर

रायपुर: नगर निगम कार्यालय को अब नई पहचान मिल गयी है। रायपुर के व्हाइट हाउस को अब महात्मा गांधी नाम से जाना जाएगा। आज हुई नगर निगम की सामान्य बैठक में सर्वसम्मिति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी फैसला लिया गया की निगम के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा भी लगेगी।

सामान्य सभा में बीजेपी की पार्षद मीनल छगन चैबे ने सवाल किया की कोरोना महामारी में कितनी राशि खर्च की गयी है जिसका जवाब देते हुए एमआईसी सदस्य शमीम अख्तर कहा छह करोड़ 49 लाख 40 हजार खर्च किए गए हैं। जिसमें ग्लब्स, मास्क, सेनेटाइजर, रासयनिक घोल का खर्च शामिल है। 2 नए जोन के गठन का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पास हुआ है। सड़क और गार्डन के नामकारण के चार प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पास किये गये है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023