कांग्रेस के आरोपों पर रमन सिंह का पलटवार- अब तो वह सरकार में है, हमारे कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच करवा लें

रायपुर: कांग्रेस द्वारा प्रेस काॅन्फ्रेंस कर रमन सरकार पर आरोप लगाने वाले कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर को पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि- अच्छा है मंत्रियों को काम मिल गया है। यदि उनके पास हमारे कार्यकाल में हुए घोटालों का ब्लैक प्रिंट है तो वो जांच क्यों नहीं करवाते, अब तो वह सरकार में भी हैं।

पूर्व सीएम ने गिनाई अपनी उपलब्धि

डाॅ रमन सिंह ने कहा कि जनता ने जो भी फैसला किया, वह हमने स्वीकार किया। पर यह कहना गलत है कि 15 साल में भाजपा ने कोई विकासकार्य नहीं किया। जो बेरोजगारी की बात कर रहे हैं, 60 हजार पदों पर हमने पुलिस की भर्ती करवाई। 1200 किलोमीटर की रेलवे योजना हमारे ही कार्यकाल में बनी। 1 लाख 5 हजार शिक्षक नियुक्ति किए। गांव-गांव में बिजली पहुंचाई। इन 15 सालों में 5 हजार करोड़ के बजट को 50 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया है। सरकार बनने के बाद ये हमारी पुरानी योजनाओं को बर्बाद कर रहे हैं।

जनता पूछ रही है क्या हुआ तेरा वादा

मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार बने हुए 18 महीने हो चुके हैं। जब जनता भी पूछ रही है- क्या हुआ तेरा वादा। शराबबंदी अब तक क्यों नहीं हुई? बेरोजगारी भत्ता अब तक क्यों नहीं मिला? जन घोषणा पत्र की बातें अब तक क्यों पूरी नहीं हो पा रही हैं? रमन सिंह ने ईओडब्ल्यू की शिकायत पर कहा कि पब्लिक डोमेन में ये बेबुनियाद शिकायत है। ओजस्वी नेतृत्व की जरूरत तो होनी ही चाहिए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023