Bollywood | रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- लाॅकडाउन न होता तो…

नई दिल्ली: इस वर्ष की शुरुआत में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल के अंत तक शादी करने वाले हैं लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते सब कुछ बदल गया है। अब फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में इस बात पर अपडेट दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर कोरोनावायरस महामारी नहीं होती तो उनकी आलिया भट्ट से शादी हो चुकी होती। रणबीर कपूर कहते है, हमारे जीवन में कोरोना महामारी नहीं आई होती तो हम शादी कर लेते। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही शादी करेंगे।

इस अवसर पर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की जमकर सराहना भी की। लॉकडाउन के दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की काफी सहायता भी की है। रणबीर ने यह भी कहा कि आलिया भट्ट उनके मुकाबले ज्यादा सफल है और उन्होंने लॉकडाउन में गिटार से लेकर स्क्रीनराइटिंग तक की क्लास ली है और आलिया भट्ट के सामने वह अपने आप को कम आंकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के दौरान उन्होंने कोई क्लासेस नहीं ली है।

रणबीर ने यह भी कहा कि शुरुआत में वह पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्होंने पढ़ना शुरू किया और अपने परिवार के साथ समय बिताना शुरू किया। इसके अलावा वह प्रतिदिन दो से तीन फिल्में देखते थे। रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। दोनों पहली बार निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन और मौनी रॉय की अहम भूमिका है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कई महिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा जाता हैं।दोनों की केमेस्ट्री गजब की हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023