RAIPUR | शादी का वादा कर 14 साल की नाबालिग से किया बलात्कार, अकेला छोड़कर भागा आरोपी, 14 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: 14 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। जिसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया उसे छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने 14 दिन बाद आरोपी को उसके ही घर के बाहर से धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को नाबालिक अपने घर पर बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। आसपास ढूंढने के बाद भी जब नाबालिग नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस पर रिपोर्ट लिखाई। परिजनों ने शक जताया की धरसींवा कसाई बस्ती में रहने वाला अफसर खान उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। जिसके बाद पुलिस ने धरसींवा से नाबालिग को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद परिजनांे के हवाले कर दिया। आरोपी अफसर खान फरार हो गया था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अपने साथ ले गया उसके बाद नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए और छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने अफसर खान के घर के बाहर पहरा बिठाया था। 14 दिन बाद जब अफसर अपने घर आया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बच्ची के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले 1 साल से उसका और नाबालिक का संबंध है और शादी का वादा कर उसने कई बार नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023