Raipur | विकलांग महिला को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायपुर: विकलांग महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप करने का मामला सामने आ रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम सत्येन्द्र गिरी 29 वर्ष है। जिसने पीड़िता 40 वर्ष को शादी का वादा कर 2019 से लेकर 2020 तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह और आरोपी एक ही घर में रहते थे। उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। आरोपी ने पीड़िता को शादी के सुहाने सपने दिखाए थे लेकिन जब बाद में पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 2 (द) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023