CG Election Update | “रिकॉर्ड” 18 महिलाएं चुनीं गईं विधायक, भाजपा से 8 और कांग्रेस से 10 महिलाओं ने मारी बाजी – विस्तृत सूचि यहाँ देखें

  • 2018 के चुनाव में 13 महिला प्रत्याशी विजयी हुई थीं
  • भाजपा ने इस दफा 15 महिलाओं को दी थी टिकट

CIN NEWS | रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस चुनाव में रिकॉर्ड 18 महिलाएं चुनाव जीतीं हैं । भाजपा ने 15 महिलाओं को मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस ने 18 महिलाओं को टिकट दी थी। इनमें भाजपा की 8 और कांग्रेस की 10 महिलाओं ने बाजी मारी है।

कुल 155 महिलाएं थीं चुनाव मैदान में

छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में इस बार कुल 155 महिलाएं मैदान में थीं। इनमें पहले चरण के चुनाव में 25 महिलाएं और दूसरे चरण के चुनाव में 130 महिलाएं अपना भाग्य आजमा रहीं थीं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 2018 में 132 महिलाओं ने विधानसभा चुनाव लड़ा था, उनमें 13 महिलाएं विधायक निर्वाचित हुईं थीं।

क्रमप्रत्याशी सीट नतीजा
1 लक्ष्मी राजवाड़ेभटगांव जीत
2 शकुंतला सिंह पोर्तेप्रतापपुर जीत
3 सरला कोसरियासरायपाली
4 अलका चंद्राकरखल्लारी
5 गीता घासी साहूखुज्जी
6 रेणुका सिंहभरतपुर – सोनहटजीत
7 उद्धेश्वरी पैकरासामरी जीत
8 रायमुनी भगत जशपुर जीत
9 सुनीति सत्यानंद राठियालैलूंगा
10 शिवकुमारी चौहानसारंगढ़
11 संयोगिता सिंह जूदेवचंद्रपुर
12 रंजना दीपेन्द्र साहूधमतरी
13 लता उसेंडीकोंडागांव जीत
14 भावना बोहरापंडरिया जीत
15 गोमती सायपत्थलगांव जीत
क्रमप्रत्याशी सीट नतीजा
1 अनिला भेडियाडौंडीलोहाराजीत
2 यशोदा वर्मा खैरागढ़
3 हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़ जीत
4 सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर जीत
5 विधावती सिदार लैलूंगा जीत
6 उत्तरी जांगडे सारंगढ़ जीत
7 दुलेश्वरी सिदार पाली तानाखार
8 रश्मि आशीष सिंह तखतपुर
9 राजकुमारी मरावी प्रतापपुर
10 शेषराज हरबंश पामगढ़ जीत
11 कविता लहरे बिलैगढ़ जीत
12 छाया वर्मा धरसीवा
13 तारिणी चंद्राकर कुरूद
14 संगीता सिन्हा संजारी बालोद जीत
15 अम्बिका सिंहदेव बैकुंठपुर
16 रश्मि चंद्राकर महासमुंद
17 अम्बिका मरकाम सिहावा जीत
18 चातुरी नंद सरायपाली जीत
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023