MARWAHI | अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम से दुखद खबर, संत महामण्डलेश्वर शारदानंद सरस्वती का निधन, मैनपुरी में दी जाएगी समाधि

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम से दुखद खबर सामने आई है, दरअसल संत महामण्डलेश्वर शारदानंद सरस्वती का सोमवार सुबह निधन हो गया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महामण्डलेश्वर शारदानंद सरस्वती का निधन कैसे हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें मैनपुरी में समाधि दी जाएगी।

बता दें कि महामण्डलेश्वर शारदानंद सरस्वती अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम के प्रमुख थे और मृत्युंजय आश्रम दैवी संपद मंडल मैनपुरी संस्था के भी प्रमुख थे। मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक के प्रमुख आश्रमों में से एक है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023