Bigg Boss 15 | सलमान खान ने शो पर लिया राज कुंद्रा का नाम, शमिता ने दिया अजीब सा रिएक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 15’ का पहला वीकेंड का वार धमाकेदार रहा। सलमान खान ने जहां कुछ कंटेस्टेंट को डांट लगाई तो वही वह हंसी मजाक करने से भी नहीं चूके। इस बीच उन्होंने राज कुंद्रा का नाम लिया। राज कुंद्रा का नाम सुनकर थोड़ी देर तो शमिता शेट्टी को भी समझ नहीं आया कि वह रिएक्ट कैसे करें। वहीं बाकी घरवाले भी हैरान रह जाते हैं। शमिता ‘बिग बॉस ओटीटी’ में जब आई थीं तब उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल घड़ी थीं। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा उस वक्त जेल में थे। ऐसे में सलमान खान का अचानक राज कुंद्रा का नाम लेना शमिता शेट्टी को चौंका जाता है। 

सलमान मजाक करने से नहीं चूके

जैसा कि हर वीकेंड का वार में सलमान खान एक-एक कंटेस्टेंट को समझाते हैं यहां भी वह वही करते दिखे। सलमान खान कहते हैं, प्रतीक समझ गए, जय भानुशाली समझ गए। इसके बाद वह करण कुंद्रा का नाम लेते हैं। साथ ही राज कुंद्रा का नाम लेते हैं। सलमान कहते हैं, ‘करण कुंद्रा समझ गया और राज कुंद्रा भी समझ गया।‘ 

शमिता रह गईं हैरान

अपने जीजा का नाम सुनकर शमिता थोड़ी देर हैरान रह जाती हैं। फिर वह अपने एक्सप्रेशन बदलती हैं। उन्हें एहसास होता है कि सलमान खान मजाक कर रहे हैं और वह मुस्कुराने लगती हैं।

यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस पर खूब प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा- ‘वीकेंड का वार का सबसे बेस्ट पार्ट था- राज कुंद्रा भी समझ गया है।‘ एक अन्य ने लिखा- ‘राज कुंद्रा भी समझ गया। शमिता शेट्टी भी समझ गई कि सलमान खान ने क्या कहने की कोशिश की।‘ 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023