BOLLYWOOD | एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे संजय और माधुरी, फिर ऐसा क्या हुआ कि अधूरी रह गयी उनकी प्रेम कहानी

मुंबई: बड़े पर्दे पर अक्सर एक हीरो होता है और एक हीरेइन, लाख मुसीबतों के बाद भी दोनों का मिलना लगभग तय ही होता है। इन प्रेम कहानियों को देखकर दर्शक तालियां पीटते नहीं थकते, कई लोग इन कहानियों को देखकर अपनी प्रेम कहानियों के सपने देखने लगते हैं। कई बार फिल्मों में दिखने वाली ये जोड़ी असल जिंदगी में भी एक दूसरे को दिल दे बैठती हैं। ऐसी ही कहानी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की भी है। दोनों साथ काम करते करते एक दूसरे से प्यार कर बैठे। बात शादी तक पहुंचने ही वाली थी कि अचानक दोनों एक दूसरे से ऐसे जुदा हुए कि कभी पलटकर एक दूसरे की तरफ नहीं देखा। जानिए ऐसा क्या हुआ था संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच जो इस रिश्ते पर विराम लग गया।

साजन फिल्म से आए करीब
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ साजन, थानेदार, कानून अपना अपना फिल्म कर चुके थे। 1991 में आई फिल्म साजन की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी की नजदीकियां बढ़ी। खलनायत फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। सेट पर भी दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे।
विज्ञापन

परिवार को पसंद नहीं था रिश्ता
संजय दत्त पहले से शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी थी। ये सब जानने के बाद भी माधुरी संजय दत्त को बेहद प्यार करती थीं। जब इस बात का पता माधुरी के परिवार को लगा तो वह इस रिश्ते के बेहद खिलाफ थे। लेकिन इसके बावजूद वह परिवार से बगावत करने को तैयार हो गई थीं।

मुंबई ब्लास्ट ने बदल दी दोनों की जिंदगी
1993 में मुंबई में बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आया था। संजय दत्त सलाखों के पीछे पहुंच गए थे और इस घटना के बाद खुद ही माधुरी ने संजय से रिश्ता खत्म कर लिया था। कहा जाता है कि जब संजय ने जेल से माधुरी को कॉल किया था तो माधुरी ने अपना फोन पटक दिया था।

हो गया प्यार का अंत
संजय दत्त ने माधुरी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन संजय उस वक्त देश में खलनायक बन चुके थे। ऐसे में माधुरी ने संजय से अपने सारे रिश्ते हमेशा के लिए खत्म कर लिए थे। जिसके बाद दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023