RAIPUR | राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक ने रेप का आरोप लगाने वाली महिला का किया कत्ल, उसकी मासूम बेटी को भी उतारा मौत के घाट

रायपुर: एक बार फिर दोहरे हत्याकांड के बाद राजधानी में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए महिला और उसकी बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को वारदात के चंद घंटों बाद ही धर दबोचा है। मृतक महिला ने आरोपी पर दो साल पहले ही बलात्कार का आरोप लगाया था। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

कुछ ही देर पहले कृषि मेला मैदान में एक महिला और उसकी बच्ची का शव मिला था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस थाने में दी थी। शव को देखकर ऐसा लगा था कि आरोपी ने महिला से विवाद के बाद महिला की हत्या की थी। महिला की पहचान 20 वर्षीय रोमा यादव के रूप मंे हुई थी। आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद उसकी बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये।

पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है, उस पर महिला ने दो साल पहले रेप का आरोप लगाया था। पिछले महीने ही आरोपी जेल से छूटा था। जेल से आने के बाद वह महिला से लगातार मिल रहा था। ऐसा पता चला है कि यह बच्चा भी आरोपी का ही था। किसी पुरानी बात को लेकर महिला और आरोपी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी इसे पुख्ता नहीं बता रही है। लेकिन आशंका इसी तरह की सामने आ रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023