Sex-Racket | शिवसेना नेता के घर से सेक्स रैकेट पकड़ाया, समाजसेवी नेत्री भोपाल से बुलाती थी कॉलगर्ल

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर में शिवसेना नेता के घर से सेक्स रैकेट पकड़ाया है। पुलिस ने मौके से कार, नकदी जब्त की है। चार लड़कियों, तीन ग्राहक के साथ ही महिला मैनेजर, संचालिका व चालक को पकड़ा है। जिस महिला के घर यह कार्रवाई हुई है वह खुद को समाजसेविका बताती है और शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीहोर बस स्टैंड के पास स्थित अनुपमा तिवारी के मकान पर छापा मारा। यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया लेकिन कोई भाग नहीं सका। पुलिस ने चार लड़कियों व तीन ग्राहकों को पकड़ा। इसके अलावा मौके से नशे का सामान भी मिला है। सभी लड़कियां भोपाल के पास की बताई जा रही हैं जिनको इंदुलता नामक महिला मैनेजर मकान में लाती थी।


योगाचार्य के रूप में सम्मानित
अनुपमा तिवारी के बारे में जानकारी मिली कि वह 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव  लड़ चुकी है और खुद को समाजसेविका बताती है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से उसे कुछ साल पहले योगाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी अनुपमा के बयान सामने आए थे जिसमें महिला सुरक्षा पर चिंता जाहिर की थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घर से करीब 28 हजार रुपए व दो कारें भी जब्त की गई हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023