Mahasamund | मालीडील गांव में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ में आयी 8 लड़कियों में से 2 लड़कियां निकली कोरोना पाॅजीटिव

महासमुंद: तुमगांव थाना क्षेत्र मंे सेक्स रैकेट का भांडाफोट करते हुए पुलिस ने 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 2 लड़कियां कोरोना पाॅजीटिव पायी गयी हैं। उन्हें कोविड अस्पताल भेजा गया है, वहीं बाकी लड़कियों को क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एनएच- 53 से लगे मालीडीह गांव में वेश्यावृत्ति होने की खबर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने टीम बनाकर उस जगह को घेरकर एक दलाल सहित 8 लड़कियों को पकड़ा। सभी लड़कियों को ऑर्डर पर अलग-अलग जगहों से बुलाया गया था। पकड़ी गयी लड़कियां रायपुर के अलावा भाटापारा, तुमगांव और कोलकाता की रहने वाली हैं। पाॅजीटिव लड़कियों को महासमुंद के कोविड केयर सेंटर भेजा गया है, वहीं क्वारेंटाइन होने वाली लड़कियों को तुमगांव भेजा गया है। अब पुलिस ने इस लड़कियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023